फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: ससुरालियों ने सरे आम बहु के बाल काटे और अर्द्धनग्न कर घुमाया, तमाशा देखते रहे लोग

Wed, 20 Jun 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले इतने हैवान निकलेंगे बहु ने सोचा भी नहीं था। सबने मिलकर बहु की ऐसी हालत कर दी कि वह इस सबके बाद अब तक सदमे में है। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप में महिला के साथ मारपीट, बाल काटने और अर्द्धनग्न कर घुमाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


महिला के मुंहबोले भाई हारन मंडल ने इस बाबत ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने महिला के पति अनिल राय, जेठ अमर राय, जेठानी कल्याणी राय और उसके पुत्र अजीत राय, सुजीत राय, पारुल सरकार निवासी मुखर्जीनगर के खिलाफ धारा 147, 148, 376, 307, 354, 498ए, 506, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष जीबी जोशी ने बताया कि अनिल राय, कल्याणी राय और पारुल सरकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये था मामला

तमाशा देखने वालों पर भी होगी कार्रवाई
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कई नाम और सामने आएंगे। कहा कि महिला के बयान जल्द लिए जाएंगे। इसके अलावा तमाशा देखने वालों के खिलाफ भी पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी।

ये था मामला
मुख्यालय रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के मुखर्जी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला पर जिस्मफरोशी का धंधा कराने का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों ने जमकर पीटा। महिला लहूलुहान हो गयी तो उसका गला घोंट कर मारने का प्रयास किया गया, यही नहीं परिजनों ने पीड़िता के बाल काट कर उसे मोहल्ले में भी घुमाया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें