फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बहन से हुआ पत्नी का विवाद तो गुस्से से भर गया पति, चाकू से गोदकर कर डाली निर्मम हत्या

Thu, 30 Apr 2020 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर

सार

  • नंद के साथ हुए विवाद ने पकड़ा तूल, आपा खो बैठा कबाड़ी
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के काशीपुर में चप्पल पहनने को लेकर नंद के साथ हुए विवाद से आपा खोए एक कबाड़ी ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्ली खां हजरत नगर निवासी दंपती के कोई संतान नहीं हैं। इसे लेकर परिवार में क्लेश रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी की पत्नी ने अपनी नन्द की चप्पल पहन ली। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी।

इस पर पत्नी अपने मायके चली गई थी। कुछ देर बाद उसके मायके वाले समझा बुझाकर उसे ससुराल छोड़ गए। शाम को दंपती के बीच फिर से विवाद हो गया। पत्नी के घर पहुंचने पर उसके पिता और माँ ने विवाद के बारे में दामाद से पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी वहां दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। आवेश में आरोपी पति चाकू लेकर अपने ससुराल वालों की तरफ दौड़ पड़ा। उसने अपनी पत्नी के पेट व सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

पुलिस के अनुसार, चाकू का एक वार उसके दिल मे घुस गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। बेटी को लहूलुहान देख परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर एएसपी राजेश भट्ट, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल चंद्र मोहन रावत पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। उधर, पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल चंद्र मोहन ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें