फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बैठा दीं सवारियां, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 30 Apr 2020 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एंबुलेंस में कोई रोगी की जगह सवारी बैठाकर ले जा रहे चालक पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी थाना के मुख्य आरक्षी देसराज की अगुवाई वाली टीम गश्त पर थी। इसी दौरान निजी अस्पताल की एक एंबुलेंस बद्दी से मढ़ांवाला की ओर जा रही थी। इसे जांच के लिए रोका गया। इसमें कई लोग सवार थे।

विज्ञापन


पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि एंबुलेंस को लेकर मढ़ांवाला स्थित निजी अस्पताल जा रहा है। जिसमें कोई भी रोगी सवार नहीं था और गाड़ी का इस्तेमाल केवल निजी कार्य के लिए किया जा रहा था। एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

कोलकाता से ट्रक में छिपकर नालागढ़ पहुंच गए तीन लोग

 कोलकाता से तीन लोग ट्रक में सवार होकर नालागढ़ पहुंच गए। इस बाबत पुलिस को सूचना मिली को जांत में खुलासा हुआ। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नालागढ़ एक सब सेंटर तैनात आशा वर्कर ने पुलिस को बताया कि कोलकाता में पल्लेदारी का काम करने वाले मदन लाल पुत्र निक्कू राम, सोमनाथ पुत्र पोहू लाल नालागढ़ अपने घर वापस आए हैं।

इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी ट्रक में सवार होकर आया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर,पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें