फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: देर रात पत्नी के घर पहुंचकर पति ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 18 Mar 2020 11:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मची अफरातफरी, गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, केस की तैयारी 
  • ससुराल पहुंचकर फायरिंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में पति और पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने बुधवार रात तूल पकड़ लिया। पत्नी के घर पहुंचे दामाद ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस दामाद को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति ने दो शादी कर रखी है। उसकी एक पत्नी घर पर रहती है और दूसरी अपने मायके में। पिछले कई दिनों से उसकी दूसरी पत्नी अपने मायके में रह रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों में विवाद चल रहा है। बुधवार रात करीब 10 बजे व्यक्ति को सूचना मिली थी कि दूसरी पत्नी की सास उससे अपने घर में गलत काम करवा रही है। सूचना मिलते ही महिला का पति उसके घर पहुंचा और गालीगलौज कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। उन्होंने बताया कि पिस्टल को कब्जे में लेकर फायरिंग करने वाले को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें