फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लालची पति ने मायके में पत्नी को जलाया

Wed, 21 Jan 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सनकी पति ने मायके गई अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। करीब 90 फीसदी जल चुकी महिला को गंभीर हालत में पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल भर्ती किया गया है और आरोपी को धारा 307 और दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


किबुंगा आठगांवशिलिंग निवासी कपिल राम की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मड़खड़ायत गांव निवासी राजेंद्र राम की बेटी प्रीति (22) के साथ हुई थी। शादी के दिन से कपिल अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता रहता था और कई बार वह उससे मारपीट भी कर चुका था।

प्रीति की पांच माह की बेटी भी है। वह अपनी बेटी को लेकर 14 जनवरी को मायके मड़खड़ायत गई हुई थी। सोमवार को कपिल राम भी मड़खड़ायत गांव पहुंच गया।
Trending Videos
विज्ञापन

कपिल राम को उसके घर से किया गिरफ्तार

कपिल राम ने पहले पत्नी के साथ झगड़ा किया। बाद में जब घर के लोग सो गए तो कपिल ने प्रीति के सिर पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

प्रीति की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह बुरी तरह जल चुकी थी। प्रीति के पिता राजेंद्र राम की तरफ से लिखाई गई रिपोर्ट पर मंगलवार सुबह कोतवाल गणेश सामंत, उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी औरर कांस्टेबल ध्रुव सिंह ने कपिल राम को उसके घर जाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह और उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने अस्पताल जाकर प्रीति का हालचाल जाना। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें