फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ने पार की हैवानियत की हदें, पहले पत्नी को पीटा फिर ढाई साल की बेटी की आंख में दाग दी बीड़ी

Sat, 10 Nov 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
पीड़ित बच्चा
विज्ञापन

रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी नशेड़ी पति ने पहले पत्नी को पीटा और फिर ढाई साल की बेटी की आंख बीड़ी से दाग दी।

विज्ञापन


पत्नी ने किसी तरह भागकर दोनों की जान बचाई और पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

शबाना ने मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंचकर पति लईक की शिकायत की। उसने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी।

विज्ञापन

शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद लईक शराब पीकर अक्सर उससे मारपीट करने लगा। 

आरोप है कि पति मायके से रुपये लाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था और मना करने पर मारपीट करता था। शबाना ने पुलिस से शिकायत की कि सात नवंबर की शाम उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और मारपीट करने लगा।

इस दौरान उसने ढाई साल की बेटी शोफिया की बायीं आंख जलती बीड़ी से दाग दी। किसी तरह वह बच्ची लेकर वहां से भागी। थानाध्यक्ष कुलदीप अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार परा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें