फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता पर तेल डालकर लगाई आग, पति बोला ‘तीन तलाक दे चुका हूं, जो तेरी सरकार से हो कर लेना’

Sat, 24 Aug 2019 09:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में ससुरालियों ने तेल डालकर नवविवाहिता को आग लगा दी। पीड़िता के अनुसार उसके शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना’।

विज्ञापन


पीड़िता ने शौहर और उसके परिजनों पर दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के राजीव नगर निवासी सीमा अहमद ने क्लेमेंट टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका निकाह इसी साल 24 फरवरी को अमजद अली निवासी मोरोवाला के साथ हुआ था।

शादी के एक माह बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 19 मई को मारपीट करने के बाद उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

छोटा भाई उसे अपने घर ले गया। पांच अगस्त को समझौता होने के बाद वह ससुराल लौट आई। आरोप है कि 22 अगस्त को उसके साथ मारपीट की गई। शौहर ने कहा कि ‘मैं तुझे तीन तलाक दे चुका हूं, जो तुझसे और तेरी सरकार से हो कर लेना।’

इसके बाद पति, सास, देवरानी, भाभी, ननद, जेठ आदि ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी। एसओ नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। महिला 40 प्रतिशत के करीब जल गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें