फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से इनकार करने पर युवक को पीटकर अधमरा किया, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

Sat, 24 Aug 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

न्यू उस्मानपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात दस बजे के बाद डीजे बजाने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभित गुप्ता (22) सपरिवार न्यू उस्मानपुर में रहता है। वह डीजे बजाने का काम करता है। 21 अगस्त को वह एक्स ब्लॉक स्थित धर्मशाला में बच्चा होने पर आयोजित कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए गया था। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने की अनुमति नहीं होने की वजह से अभित ने डीजे बंद कर दिया। 

इसी दौरान चार युवक उसके पास आए। चारों शराब के नशे में धुत थे। चारों युवकों ने अभित को डीजे बजाने के लिए कहा। अभित के मना करते ही चारों युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने अभित को बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे बंद करवाने के शक में महिला की पिटाई 

भलस्वा डेयरी इलाके में डीजे बंद करवाने के शक में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को मामला शांत करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को कई वीडियो मिले हैं, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे मुकुंदपुर पुलिस को इलाके में डीजे बजने की शिकायत मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और डीजे को उठाकर अपने साथ ले गई। बेटे का जन्म होने पर प्रदीप के घर में डीजे बज रहा था। पुलिस के जाने के बाद प्रदीप को शक हुआ कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है। प्रदीप अपने घरवालों और रिश्तेदारों के साथ महिला के घर में घुस गया और उसकी पिटाई कर दी। महिला के चिल्लाने पर उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें