फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag News: बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पर गिरा भारी बोल्डर, बाल-बाल बची जान, बड़ा हादसा टला

Mon, 29 Jun 2026 10:42 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
विज्ञापन
वाहन पर गिरा बोल्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास एक कार के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भानिवाला दुर्गा चौक निवासी चार दोस्त कार से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार महादेव चट्टी के समीप पहुंची, पहाड़ी से अचानक एक भारी बोल्डर सीधे कार के आगे आ गिरा।

बोल्डर की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन वाहन में सवार चारों युवक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस भयानक हादसे के बाद सहमे चारों युवकों ने बदरीनाथ जाने का विचार छोड़ दिया और वापस अपने घर लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन



इसी दौरान उन्होंने बीमा कंपनी को घटना की जानकारी दी, जहां से उन्हें सबसे पहले पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। इसके बाद युवकों ने देवप्रयाग की बछेलीखाल पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पहाड़ी मार्गों पर लगातार गिर रहे बोल्डर और पत्थरों के चलते पुलिस ने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें