फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हावड़ा दून एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर, आज नहीं चलेगी ट्रेन

Thu, 29 Nov 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से घंटों देरी से चल रही हावड़ा दून एक्सप्रेस को रेलवे ने फिर से निरस्त किया है। बुधवार को हावड़ा से ही इस ट्रेन को नहीं चलाया गया।

विज्ञापन


इस कारण बृहस्पतिवार को दून से भी नहीं चलेगी। कोहरे से पहले ही हावड़ा की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हावड़ा से चलने वाली दून एक्सप्रेस को रेलवे ने बुधवार को दोनों तरफ से रद्द की है।

विज्ञापन

हावड़ा से न चलने के कारण बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे दून नहीं पहुंचेगी। इससे रात आठ बजे दून से भी हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

स्टेशन अधीक्षक सीता राम सोनकर ने बताया कि हावड़ा एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से चलने के कारण रेलवे ने एक दिन के लिए निरस्त किया है। बृहस्पतिवार को दून से भी हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी। बुधवार को सभी ट्रेनों को निर्धारित समय पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें