फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतनी गंदगी में आप लोग रह कैसे लेते हैं...

विज्ञापन
तहसील सदर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव। अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को तहसील सदर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में फैली गंदगी पर गुस्सा जताया और एक हफ्ते के भीतर पूरे परिसर की साफ-सफाई व रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतनी गंदगी के बीच आप लोग रह कैसे लेते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों के लिए लगाई गई लिफ्ट लंबे समय से खराब होने पर भी नाराजगी जताई और उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नाजिर को खाता खतौनी, खसरा आदि फाइलों का रखरखाव बेहतर ढ़ंग से करने और आर-6 के लंबित व एंट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अमल दरामद की देरी से अंकन, सर्वररूम की गंदगी, वाशरूम की दुर्दशा को लेकर नाजिर व रजिस्ट्रार कानूनगो को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संग्रह अमीनों तथा लेखपालों की उपस्थिति के बारे में लगातार निरीक्षण करने को भी कहा। लेखपाल कक्ष में बने पटलों में दस्तावेेजों को ठीक ढंग से न रखने और गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी शासकीय दस्तावेजों के रखरखाव के लिए रिकॉर्ड रूम बनाने, लोगों को दस्तावेज समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वो कुछ दिनों में फिर परिसर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान गंदगी मिलने और दस्तावेजों का ठीक से रखरखाव न होने पर पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसील में आए आगन्तुकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, तहसीलदार दयाराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक दिन डायरी भरेंगे लेखपाल
जिलाधिकारी डा. श्रीवास्तव ने लेखपालों को अपनी रोजाना की गतिविधियां डायरी में अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल के पटल पर उसके भ्रमण और उपस्थिति का विवरण अंकित होना चाहिए। साथ ही रोजाना के काम को भी डायरी में अंकित करने को कहा। उन्होंने कहा कि तहसीलदार समय-समय पर उनकी डायरी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें