कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली के मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था से भवन करदाताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्हें कब भवन कर जमा करना है और उसका भुगतान होने पर एसएमएस पहुंच जाएगा।
हम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कर अनुभाग को ऑनलाइन कर रहे हैं। मोबाइल एप के जरिये लोग भवन कर जमा करा सकेंगे। आगामी वित्तीय वर्ष से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर