अंबेडकर छात्रावास में भोजन की घटिया गुणवत्ता और ठेकेदार की मनमानी से भड़के सभी 28 छात्रों ने बुधवार रात से भोजन करना बंद कर विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि मेस संचालक उनसे दुर्व्यवहार करता है और कभी भी मीनू के अनुसार भोजन न देकर बासी भोजन देता है।
समाज कल्याण के मेस इंचार्ज के नहीं रहने से भी अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। छात्रों ने कहा है कि जब तक ठेकेदार को नहीं बदला जाता तो वे मेस का भोजन नहीं करेंगे।
छात्र सुभाष कुमार, हेमंत कुमार, गंगा आर्या, विमल आर्या, भूपेंद्र प्रसाद, रवि शंकर, सूरज कुमार, प्रशांत कुमार, गोविंद, निर्मल, कैलाश राम का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों से वर्तमान ठेकेदार को मेस का काम दिया जा रहा है।