फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : क़्वारंटीन सेंटर में 14 दिन बिताकर घर पहुंचे युवक की मौत

Mon, 15 Jun 2020 03:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

दिल्ली से आकर क़्वारंटीन सेंटर में 14 दिन बिताकर घर पहुंचे पुरोला के एक युवक की मौत हो गई। पुरोला के डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल के लिए रेफर किया था। अस्पताल पंहुचने से पहले ही युवक की मौत हो गयी। युवक का शव कोराना जांच के लिए सैंपल लेने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरोला(उत्तरकाशी) निवासी 28 वर्षीय युवक लगभग 21 दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। युवक को 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। संस्थागत क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद युवक को होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुरोला के डॉक्टरों ने उसे राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया

बताया जा रहा है कि रविवार को युवक के सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उसे पुरोला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर लगने पर पुरोला के डॉक्टरों ने उसे राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार तड़के करीब चार बजे परिजन युवक को लेकर दून अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक के शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी इस बारे में अवगत कराया गया। साथ ही युवक के शव से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि नई गाइडलाइन के हिसाब से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर युवक के शव को पूरी कोरोना संबंधी पूरी चिकित्सीय एंव बचाव साधनों के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें