वहीं, बस अड्डे के बाहर भीड़ के चलते सुबह जाम लगता रहा। अधिकांश बसों को अंदर बस अड्डे पर पहुंचने में आधा घंटे का समय लगा। इधर, रेलवे स्टेशन पर भी सुबह के समय ही यात्री ट्रेनों से रवाना हो गए। दोपहर में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि होली को लेकर भीड़ बढ़ गई थी, कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।