फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की हिमांशी ने जीता सोना

Sun, 20 Oct 2013 06:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शटलरों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर दो पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


अंडर-13 युगल वर्ग का स्वर्ण पदक
उत्तराखंड की हिमांशी रावत ने ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी जोड़ीदार आंध्र प्रदेश की ए अक्षिता के साथ मिलकर अंडर-13 युगल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

उन्नति को कांस्य पदक प्राप्त हुआ
गोहाटी में रविवार को अंडर-13 वर्ग के युगल वर्ग का फाइनल मुकाबले में हिमांशी रावत और ए अक्षिता की जोड़ी का सामना सिमरन सिंह और रीतिका ठक्कर की जोड़ी से हुआ।
विज्ञापन


हिमांशी व ए अक्षिता ने सीधे सेटों में 21-10, 21-7 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया। जबकि उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और राजस्थान की योशिता माथुर को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


अंडर-15 बालिका युगल वर्ग में अक्षिता भंडारी और श्रेया बोस का सामना असम की अस्मिता छलीहा और दिल्ली की कनिका कनवाल की जोड़ी से हुआ। पहला सेट 21-19 से हारने के बाद अक्षिता व श्रेया की जोड़ी ने वापसी करते हुए 21-16, 21-10 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें