फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षिता ने फाइनल में बनाई जगह

Sun, 20 Oct 2013 05:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की हिमांशी और अक्षिता ने ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो पदक पक्के कर लिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, रोज 10 हजार की चाय पीते हैं उत्तराखंड के CM

अपने जोड़ीदारों के साथ हिमांशी ने अंडर-13 और अक्षिता ने अंडर-15 के युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। गोहाटी में 14 अक्तूबर से शुरू हुए टूर्नामेंट में शनिवार को बालिका अंडर-13 और अंडर-15 युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


खिताबी दौर में जगह बनाई
अंडर-13 वर्ग में हिमांशी रावत और आंध्र प्रदेश की ए अक्षिता की जोड़ी ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और राजस्थान की योशिता माथुर को 18-21, 21-16, 21-17 से हराया। अंडर-15 वर्ग में उत्तराखंड की अक्षिता भंडारी और केरल की श्रेया बोस ने दिल्ली की भव्या और अनामिका को 21-10, 21-18 से हराकर खिताबी दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर -13 बालक युगल वर्ग में उत्तराखंड के ध्रुव रावत और चयनित जोशी की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें