अटल आयुष्मान योजना में एक साल के भीतर 32.87 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं। इसमें 75 हजार 278 मरीजों का योजना में मुफ्त इलाज कराया गया। इन पर सरकार ने 72.87 करोड़ रुपये की राशि व्यय की है।
प्रदेश से बाहर के बड़े अस्पतालों में 430 मरीजों का इलाज किया गया। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब सरकार अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने के लिए गोल्डन कार्ड बनाने को विशेष अभियान भी शुरू करने जा रही है।
आयुष्मान योजना में पिछले एक साल में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की परफॉरमेंस अच्छी रही है। गोल्डन कार्ड पर मरीजों का निशुल्क इलाज करने में हॉस्पिटल पूरे देश में पहले स्थान पर है।
-अरुणेंद्र सिंह चौहान, अपर सचिव एवं सीईओ, राज्य आयुष्मान योजना