फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबा 10वीं का छात्र, सामने थीं मां और बहन

Fri, 03 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सहस्त्रधारा रोड स्थित टचवुड स्कूल में हुई अनहोनी 
  • हादसे के समय मां और बहन भी थी मौके पर मौजूद 
  • पुलिस जांच में जुटी ट्रेनर मौके पर था मौजूद या नहीं 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्त्रधारा रोड स्थित टच वुड स्कूल के स्वीमिंग पूल में नहाते हुए हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। अनहोनी के समय छात्र की मां और बहन मौके पर ही मौजूद थीं। इधर बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


इस हादसे से कई तरह के सवाल खड़े हो गए है। पुलिस जांच में यह साफ हो पाएगा कि छात्र के स्वीमिंग करते समय ट्रेनर मौके पर मौजूद था या नहीं।

रायपुर थाना क्षेत्र के एकता विहार निवासी पवन अरोरा का बेटा सिद्धार्थ अरोरा (15) सहस्त्रधारा रोड स्थित टचवुड स्कूल में स्वीमिंग सीखने के लिए जाता था। बृहस्पतिवार शाम को सिद्धार्थ अपनी मां और बहन के साथ स्वीमिंग सीखने गया था।
Trending Videos

पूल के बाहर बैठी थीं मां और बहन

दूसरे युवकों ने निकाला बाहर - फोटो : प्रतीकात्मक
सिद्धार्थ पानी में तैरने लगा, जबकि मां-बेटी बाहर मौजूद रहीं। इसी दौरान गहरे पानी की तरफ जाने के कारण छात्र के मुंह और नाक में पानी भर गया। सांस घुटने के कारण वह पानी के अंदर चला गया।

मां और बहन को जब वह स्वीमिंग पूल में नजर नहीं आया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। स्वीमिंग पूल में मौजूद अन्य युवकों ने उसे बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उसे कोरोनेशन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजन सदमे में है। हालांकि परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे। छात्र समर वैली स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। 
विज्ञापन

अनहोनी की जांच के दिए आदेश

पुलिस को जांच के आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
अनहोनी किन परिस्थितियों में हुई। स्वीमिंग करते हुए कोई ट्रेनर वहां मौजूद था या नहीं। इन तमाम पहलुओं पर पुलिस को जांच के आदेश दिए गए है। 
-डॉ सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

समर कैंप संचालकों को चेताया
टचवुड स्कूल में स्वीमिंग करते हुए छात्र की मौत के बाद समर कैंप संचालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इन दिनों स्कूलों में समर कैंप चल रहे है।

भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए समर कैंप संचालकों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। पुलिस की तरफ से स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दिए जाने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें