रात से अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार हैं।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। 21 फरवरी को प्रदेशभर में बारिश, ओले गिरने और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 की शाम से मौसम में सुधार हो सकता है।