फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून में पकड़ी गई हाई प्रोफाइल पार्टी ड्रग एमडीएमए, तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

Wed, 22 Jul 2026 02:57 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
प्रेसकांफ्रेंस करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
दून पुलिस ने राजधानी में पहली बार हाई प्रोफाइल पार्टी ड्रग एमडीएमए (MDMA) की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह ड्रग सहारनपुर से लाया था और देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में इसकी सप्लाई करने की तैयारी में था। 
विज्ञापन


एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रायपुर पुलिस को 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर देहरादून में एमडीएमए की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अरण्य विहार क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक खाली प्लॉट के पास से दानिश पुत्र नजीर अहमद (32), निवासी नागल, सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में उसके पास से 48.55 ग्राम एमडीएमए और 40.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एमडीएमए सहारनपुर के एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाया था। उसका इरादा देहरादून में होने वाली हाई प्रोफाइल पार्टियों में इसकी सप्लाई करने का था। पुलिस को पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम भी मिले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

ये भी पढे़ं...देहरादून बोर्डिंग स्कूल:  छात्र की सिसकियों ने खोला प्रबंधन की हैवानियत का राज, कई दिनों से गुमसुम था मासूम


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देहरादून में पहली बार एमडीएमए की बरामदगी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि पारंपरिक नशे के साथ अब सिंथेटिक पार्टी ड्रग्स का नेटवर्क भी राजधानी तक पहुंचने लगा है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऐसे गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें