फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री से खतरे में हरिदास की विधायकी

Mon, 06 Oct 2014 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी डिग्री प्रकरण में हाईकोर्ट ने झबरेड़ा के विधायक हरिदास को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने फर्जी डिग्री होने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर विधायक समेत पांच के खिलाफ वाद दायर किया है।
विज्ञापन


मखदूमपुर निवासी अरविंद कुमार का आरोप है कि वर्ष 2012 में झबरेड़ा क्षेत्र के विधायक हरिदास ने नामांकन के दौरान दसवीं के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाए थे।

कई माह पहले की थी शिकायत
इसकी शिकायत कई माह पहले अरविंद ने जिलाधिकारी से लेकर राज्य एवं भारत निर्वाचन आयोग से की थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर अरविंद ने पिछले जून माह में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


याचिका में विधायक हरिदास के अलावा राज्य एवं भारत निर्वाचन आयोग समेत जिलाधिकारी तथा एसडीएम रुड़की को भी प्रतिवादी बनाया है। हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए सितंबर माह में हरिदास समेत सभी को नोटिस जारी किए थे।

छुट्टियों के बाद तारीख
झबरेड़ा विधायक हरिदास के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया गया है। छुट्टियों के बाद कोर्ट में मामले की तारीख भी लगी हुई है। मामले में भारत निर्वाचन आयोग ने अपना पक्ष रख दिया है।
विज्ञापन

-सिद्धार्थ सिंह, अधिवक्ता, हाईकोर्ट नैनीताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें