फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते मैदान में हॉकी खिलाड़ी की मौत

Mon, 06 Oct 2014 05:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जिला इंडोर हॉकी एसोसिएशन की ओर से यहां सेना के मैदान में शुरू हुई पुरुष ओपन हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खेलते-खेलते 50 वर्षीय खिलाड़ी मनोज साह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
विज्ञापन


खजांची मोहल्ला निवासी मनोज बिजली विभाग में जेई थे। इस घटना के बाद आयोजकों ने प्रतियोगिता स्थगित कर दी है। देर शाम विश्वनाथ घाट में मनोज की अंत्येष्टि कर दी गई।

खेलते-खेलते मैदान पर गिरे
सेना मैदान में रविवार को सेवन-ए-साइड दो दिवसीय पुरुष ओपन और बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पुरुष वर्ग का उद्घाटन मैच सुपर सिक्स और सेवन स्टार के बीच चल रहा था। मनोज साह भी सुपर सिक्स की टीम से खेल रहे थे।
विज्ञापन


मैच के पहले हॉफ को शुरू हुए दस मिनट ही हुए थे कि मनोज अचानक मैदान पर गिर पड़े। उनके गिरने से मैदान में अफरा-तफरी मच गई। आयोजक और साथी खिलाड़ी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डाक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। डा. आरसी पंत ने बताया कि मनोज की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद मनोज का शव उनके खजांची मोहल्ला स्थित आवास में लाया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी कमला साह, पुत्र अंकित (21), पुत्री ज्योति (18) समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अवर अभियंता के निधन की सूचना मिलने पर घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। अवर अभियंता मनोज साह के निधन के बाद आयोजकों ने दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें