फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, एसएसबी कर रही दिन-रात गश्त

Tue, 19 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर 85 किलोमीटर के दायरे में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसबी महानिदेशालय ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी के सभी 18 बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में तैनात जवानों को रात-दिन गश्त के लिए कहा गया है। खासकर जौलजीबी, बलुवाकोट और झूलाघाट पुल से आवाजाही करने वालों में विशेष नजर रखी जा रही है।

एसएसबी 55वीं वाहिनी के उपसेनानी जितेंद्र जोशी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर नेपाल सीमा में विशेष चौकसी बरतने और हाई अलर्ट के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा पर तैनात सभी जवानों को सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बचेंगे अवैध रास्तों से आने वाले

अवैध रास्तों से सीमा पर आने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि वैसे तो सीमा पर रुटीन चेकिंग जारी रहती है, लेकिन अब हाईअलर्ट के चलते इसमें ज्यादा सख्ती कर दी गई है।

एसएसबी के जवान महाकाली के किनारे लगातार गश्त कर रहे हैं। झूलाघाट में तालेश्वर से लेकर कानड़ी तक, जौलजीबी से लेकर ड्योड़ा तक, बलुवाकोट से लेकर गोघाटीबगड़ तक रात-दिन गश्त की जा रही है।

इधर, एसपी रोशन लाल शर्मा ने नेपाल सीमा पर स्थित सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस को एसएसबी के साथ तालमेल कर गश्त के निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें