बारिश और आपदा के चलते हिमालयी क्षेत्रों के रास्ते बंद होने से वहां नमक 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र से लौटे विधायक हरीश धामी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी है। गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाबी, रोंगकांग और कुटी के दौरे से लौटे विधायक हरीश धामी एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू ने बताया कि इन गांवों को जाने वाले रास्ते बुरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं।