फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विवाद के बाद हरबर्टपुर सहकारी समिति चुनाव किया गया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
- चुनाव अधिकारी ने चुनाव में विवाद होने की जताई आशंका
विज्ञापन

- मतदाताओं ने की जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। सहकारी समिति के चुनाव की चल रही प्रक्रिया को विवाद के बाद चुनाव अधिकारी ने स्थगित कर दिया है। इस संबंध में चुनाव अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान विवाद होने की आशंका जताते हुए फिलहाल चुनाव को स्थगित करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने पत्र में अज्ञात लोगों पर मतदाता सूची व अन्य दस्तावेज खुर्द-बुर्द करने का आरोप भी लगाया है।
हरबर्टपुर सहकारी समिति में चल रही निदेशक के चुनाव की प्रक्रिया पहले ही दिन से विवादाें में है। तीन दिन पहले कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में हेरा-फेरी करने के आरोप चुनाव अधिकारियों पर लगाए थे। जिसके संबंध में जिला प्रशासन ने जांच की कार्रवाई शुरू की थी। उधर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को निदेशक पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया होनी थी लेकिन, चुनाव अधिकारी अखलाक अहमद ने प्रक्रिया को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ ने आकर दस्तावेजों को खुर्द-बुर्द कर दिया। साथ ही मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसे पुलिस की मदद से शांत कराया गया। उन्होंने पत्र में कहा है कि इस प्रकार की स्थिति में चुनाव कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस के हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष आशीष पुंडीर ने कहा कि मतदाता सूचियों से संबंधित जांच के लिए समिति में जिला प्रशासन की टीम आनी थी। जांच से बचने के लिए चुनाव अधिकारी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें