फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शक्ति नहर में गिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानी की तलाश में जंगल से भटककर आया हिरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। पानी की तलाश में जंगल से निकलकर आया एक हिरण मटक माजरी के पास शक्ति नहर में गिर गया। हिरण को डूबते देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से हिरण को नहर से बाहर निकालकर उसे संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक दोपहर लगभग डेढ़ बजे कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के मटक माजरी बीट क्षेत्र से निकलकर एक हिरण शक्ति नहर की ओर आ गया। नहर में पानी पीने के दौरान हिरण नहर के बहाव में फंस गया। हिरण को नहर में गिरा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से हिरन को रेस्क्यू कर नहर से बाहर निकाला। रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि हिरण को सुरक्षित तरीके से संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें