फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बनाएंगे पतंजलि हर्बल पार्क: बालकृष्ण

Fri, 27 Feb 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय नेपाल प्रवास के बाद शुक्रवार को हरिद्वार लौटे आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि हरिद्वार की भांति नेपाल में भी पतंजलि फूड हर्बल पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि इसके लिए नेपाल सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। आगामी महीनों में बाबा रामदेव नेपाल में चार दिवसीय योग शिविर लगाएंगे।

नेपाल में हुआ सम्मान
उन्होंने बताया कि नेपाल में उनके सम्मान में पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। महेंद्र नगर में महाकाली नदी के तट पर विशाल सभा भी आयोजित की गई।

आचार्य बालकृष्ण ने नेपाल को नशा मुक्त और रोग मुक्त बनाने के लिए अभियान की शुरुआत की। जड़ी-बूटी उद्यान स्थापित करने के लिए 17 दिवसीय जनजागरण यात्रा का शुभारंभ किया है।

रामदेव लगाएंगे शिविर
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि नेपाल के प्रत्येक जिले में 500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग कराया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल सरकार के  कई मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें