फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: हेली सेवा की बुकिंग शुरू, पहले दिन 415 यात्रियों ने बुक किए टिकट, जानिए क्या रहेगा किराया

Mon, 19 May 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। इसी दिन से गोविंदघाट से घांघरिया के लिए पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सोमवार से हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। पहले दिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 415 टिकटों की बुकिंग हुई है। 22 जून तक की यात्रा के लिए अभी काफी सीटें खाली हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुल रहे हैं।

विज्ञापन


यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोपहर 12 बजे ऑनलाइन हेली टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने 25 मई से 22 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग स्लॉट खोला था।

पहले दिन अलग-अलग तिथियों में यात्रा करने के लिए कुल 415 टिकटों की बुकिंग की गई। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली सेवा संचालित होती है। इस बार पवन हंस एविएशन के माध्यम से हेली सेवा चलेगी। इसमें प्रति यात्री आने-जाने का किराया 10080 रुपये है।
विज्ञापन


Uttarakhand: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, लगे जयकारे...पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु

विज्ञापन

यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हेली बुकिंग के लिए यात्रा पंजीकरण होना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.itctc.co.in पर ही हेमकुंड साहिब हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें