विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संचार सेवा भी बंद
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि जवानों और सेवादारों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने भी बर्फ से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। जिसके बाद यहां लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। घांघरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे वहां पर संचार सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है।