फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: सेना के जवान और सेवादारों ने शुरू किया आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम, 25 मई को खुलेंगे कपाट

Tue, 23 Apr 2024 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

Hemkund Sahib Yatra 2024: सोमवार को बर्फ हटाने का काम शुरू करना था, लेकिन मौसम खराब होने से सोमवार को काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम साफ होते ही सेना के जवानों और गुरुद्वारे के सेवादारों ने हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से आगे बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन


सेना के जवान और सेवादार रविवार को गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। उन्हें सोमवार को बर्फ हटाने का काम शुरू करना था, लेकिन मौसम खराब होने से सोमवार को काम नहीं हो पाया। मंगलवार को मौसम साफ रहा। जिसके बाद सेना के जवानों और सेवादारों ने पहले मार्ग का निरीक्षण किया और फिर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया। हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी।

Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला माैसम, यमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्र में बारिश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से संचार सेवा भी बंद
गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि जवानों और सेवादारों ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऊर्जा निगम की टीम ने भी बर्फ से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया। जिसके बाद यहां लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। घांघरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जिससे वहां पर संचार सेवा भी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें