फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी बस हादसा: इन हेल्पलाइन नंबरों पर लें अपनों की जानकारी

Tue, 23 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
गंगोत्री से हरिद्वार जा रही इंदौर (मध्यप्रदेश) के यात्रियों की मिनी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में 22 लोगों की मौत की सूचना है।
विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा और डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बताया कि उत्तरकाशी के डीएम और एसएसपी के अलावा एसडीआरएफ, फायर सर्विस की टीम आस्का लाइट के साथ राहत बचाव में जुटी है। उन्होंने बताया कि हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए गए है। इन पर कॉल कर आप अपनों की जानकारी ले सकते हैं।

बता दें क‌ि मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

हेल्प लाइन नंबर

सूचना मिलते ही धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खाई काफी गहरी होने से रेस्क्यू कर पाना संभव नहीं होने पर टीम सराली-मरगांव वाले रास्ते से नदी के दूसरे छोर पर पहुंची।

यहां से जवान किसी प्रकार रस्सों के सहारे नदी के बीच पहुंचे। फिर घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू करने का काम शुरू हुआ। रात तक कुल सात घायलों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं।


जिला नियंत्रण कक्ष-9411112976, 

एसपी उत्तरकाशी-9411112737

डीआईजी आफिस-0135, 2716201
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें