फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा के दौरान हुआ एक और घोटाला!

Tue, 02 Jun 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड सरकार पर आपदा के बाद राहत बचाव के नाम पर हेलीकॉप्टर घोटाला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने हेलीकॉप्टर कंपनियों को किए भुगतान और सुविधा इस्तेमाल करने वालों के बाबत सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कहा कि घोटाले में अफसरों से अधिक दोषी सरकार है, लिहाजा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

सोमवार को हरिद्वार बाईपास स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस में पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा राहत के नाम पर विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


वह पूर्व में भी सरकार से आपदा पर श्वेतपत्र जारी करने और सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक आपदा कार्यों की समीक्षा तक नहीं हो पाई है।

केदारनाथ त्रासदी में करीब 24 प्रदेशों के लोग हताहत हुए थे। स्थानीय लोगों को भी भारी जान-माल की हानि उठानी पड़ी। इसके बावजूद प्रदेश के किसी भी मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया।
Trending Videos
विज्ञापन

घोटाले की कराई जाए सीबीआई जांच

घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए तो कई नाम सामने आएंगे। निशंक ने कहा कि आपदा भले ही प्राकृतिक थी, लेकिन उसके बाद ही स्थिति सरकार के हाथ में थी। अफसोस है कि सरकार ने उसे और गहरा जख्म दिया। कांग्रेस राज में अपराध लगातार बढ़ रहा है। जनता विकास के लिए तरस रही है।

आगामी विधानसभा चुनावों में जनता सरकार को आइना दिखाएगी। एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। मौके पर नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, भाजपा  जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, पंकज शर्मा, संजय शास्त्री आदि थे।

ज्योतिष का जन्मदाता है उत्तराखंड
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड ज्योतिष का जन्मदाता है। यहां अंतरराष्ट्रीय संस्थान के लिए वह केंद्र सरकार से बात करेंगे।

बताया कि देवप्रयाग कुंभ क्षेत्र के साथ ज्योतिष का भी केंद्र है। इसके विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जो चीजें वैज्ञानिक आज तलाश रहे हैं, ज्योतिष विज्ञान सदियों पहले उन पर शोध कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें