सरकार की पहली प्राथमिकता चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी से हेली सेवा को शुरू करने की है। इसके लिए हवाई पट्टी पर हेली सेवाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को स्थापित किया गया है। सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग दिलीप जावलकर ने बताया कि चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी में नए साल से हेली सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में वर्ष 1992 में नागरिक उड्डयन विभाग ने 776 नाली भूमि पर हवाई पट्टी का निर्माण किया था। यह हवाई पट्टी 23 मीटर चौड़ी और 1165 मीटर लंबी है।
हवाई पट्टी बने 27 साल हो चुके है, अब जाकर यहां से हेली सेवा का संचालन शुरू होने वाला है। इसी तरह गौचर हवाई पट्टी बन कर तैयार है, लेकिन यहां भी हेली सेवा शुरू नहीं हो सकीं थी। अब हैरिटेज एविएशन कंपनी दोनों ही स्थानों पर हेली सेवा का संचालन करेगी।