फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 26 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी संभाल रहे यूपीसीएल पर मुसीबत, अधिकारी-कर्मचारी जूझ रहे

Sat, 09 Apr 2022 04:22 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। उप महाप्रबंधक एचपी शर्मा के पास उप मुख्य लेखा अधिकारी गढ़वाल क्षेत्र, हरिद्वार क्षेत्र मुख्य लेखा कार्य अधिकारी वेतन एवं भत्ते, उप मुख्य लेखाधिकारी परियोजना, उप मुख्य लेखा अधिकारी जांच समिति का चार्ज है।
 
विज्ञापन
upcl logo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है। हालात यह हैं कि एक-एक अधिकारी के पास कई-कई जिम्मेदारियां हैं। यूपीसीएल प्रबंधन का कहना है कि कई साल के बाद जो नए एई-जेई आए हैं, वह अभी प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे हैं। कई मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं। 

विज्ञापन


एक अधिकारी, कई काम उप महाप्रबंधक एचपी शर्मा के पास उप मुख्य लेखा अधिकारी गढ़वाल क्षेत्र, हरिद्वार क्षेत्र मुख्य लेखा कार्य अधिकारी वेतन एवं भत्ते, उप मुख्य लेखाधिकारी परियोजना, उप मुख्य लेखा अधिकारी जांच समिति का चार्ज है। उप मुख्य लेखाधिकारी अमित कंसल के पास उप मुख्य लेखाधिकारी कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी और लेखा अधिकारी रुद्रपुर क्षेत्र का भी चार्ज है।

लेखाधिकारी विक्रम यादव के पास आंतरिक संप्रेक्षा के साथ ही लेखा अधिकारी परियोजना का अतिरिक्त प्रभार है। विद्युत वितरण खंड बडकोट में लेखाकार संजीव कुमार के पास विद्युत भंडार खंड देहरादून में लेखाकार का प्रभार। हल्द्वानी के सहायक लेखा अधिकारी प्रकाश वेरी के पास प्रभारी लेखाधिकारी विद्युत द्वितीय कार्यमंडल हल्द्वानी, लेखा अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी आंचल लेखा कार्यालय हल्द्वानी का भी चार्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर एनएस बिष्ट के पास सामग्री प्रबंधन के साथ ही एसई डायरेक्टर ऑपरेशन कार्यालय से संबद्धता की भी जिम्मेदारी। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कांत के पास लोक सूचना अधिकारी मानव संसाधन के साथ ही ईई विजिलेंस, ईई आईपीडीएस और ईई निदेशक परियोजना कार्यालय की भी जिम्मेदारी।

सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर गौरव शर्मा के पास एसई कॉमर्शियल के साथ ही एसई कांट्रेक्ट एंड प्रिक्योरमेंट का अतिरिक्त चार्ज। चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल जीएस कुंवर के पास एसई सीएंडपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी। असिस्टेंट इंजीनियर कॉमर्शियल श्वेता पूर्णिया के पास ईई सी एंड पी की अतिरिक्त जिम्मेदारी। ईई सुधीर कुमार के पास विद्युत वितरण खंड मोहनपुर के साथ ही ईई आईडीपीएस और ईई संबद्ध यूपीसीएल ईई मोहन मित्तल के पास ईई आईटी का अतिरिक्त प्रभार। 

ये भी पढ़ें...चपरासी भर्ती मामला: सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले-कोई कानून से ऊपर नहीं, कानून अपना काम करेगा

निश्चित तौर पर हमारे पास कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी है। हाल ही में जो जेई-एई नियुक्त हुए हैं, अभी उनका प्रशिक्षण चल रहा है। कई मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं। एसडीओ की कमी है। हम लगातार इस दिशा में बेहतर प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही यह कमी दूर होगी। -अनिल कुमार, एमडी, यूपीसीेएल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें