फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी भर्ती मामला: सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले-कोई कानून से ऊपर नहीं, कानून अपना काम करेगा

Sat, 09 Apr 2022 04:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने चपरासी भर्ती मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जांच चल रही है। इसमें कोई भी गड़बड़ी आएगी तो कानून अपना काम करेगा। कानून से बड़ा कोई नहीं है। 
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। किसी मामले में कोई कितना बड़ा क्यों नहीं हो, कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री यह बात सहकारी बैंकों में चपरासी भर्ती मामले से जुड़े प्रश्न पर कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। जांच चल रही है। इसमें कोई भी गड़बड़ी आएगी तो कानून अपना काम करेगा। कानून से बड़ा कोई नहीं है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री ने ही सहकारी बैंकों में चपरासी भर्ती में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए थे। 15 दिन में जांच समिति को अपनी रिपोर्ट शासन को देनी है। जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक, भर्तियों में जमकर भाईभतीजावाद होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, सहकारी बैंकों के प्रबंधन से जुड़े लोग दावा कर रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है, लेकिन सच्चाई जांच समिति की रिपोर्ट से आएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
इस मसले पर कांग्रेस ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने भर्ती प्रक्रिया भारी भ्रष्टाचार की संभावना जताई है और इसकी उच्चस्तरीय या सर्वदलीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

समान नागरिक संहिता के लिए जल्द बनेगी कमेटी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जल्द कमेटी का गठन हो जाएगा। प्रदेश मंत्रिमंडल में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसका कैबिनेट नोट तैयार हो चुका है। कमेटी जो ड्राफ्ट तैयार करेगी, सरकार उसे तत्काल लागू करेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें