फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी, तापमान गिरा

Sat, 15 Feb 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी में शुक्रवार को मौसम का चौथा हिमपात हुआ। सुबह से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


पढ़ें,IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप

लालटिब्बा, हाथीपांव, विनोग हिल में लगभग आधा फीट बर्फ गिरी है। लंढौर बाजार में दो से तीन इंच और मालरोड पर करीब एक से डेढ़ इंच बर्फ गिरी। धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी की सूचना है। बर्फबारी के चलते मसूरी का चंबा-धनोल्टी से यातायात संपर्क टूट गया है।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

बर्फबारी देखने देहरादून से युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। नगर में सुबह लगभग सात बजे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के बाद बारिश होने से बर्फ टिक नहीं पाई। दोपहर में बारिश के बाद बर्फ गिरी। शाम सवा पांच से छह बजे तक तेज बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ी दुश्वारियां

सैलानियों के लिए बर्फबारी प्रकृति का नायाब तोहफा हो सकता है। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई है। इस बार रिकार्ड हिमपात से लोग आजिज आ गए हैं। कंपकंपाती ठंड से बचना बड़ी चुनौती है।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

स्कूली बच्चों के लिए बर्फबारी और ठंड पढ़ाई लिखाई में बाधा बनने के साथ ही स्वास्थ्य को खराब कर रही है। इन दिनों स्कूलों में प्री बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

बर्फबारी और बारिश से दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। एक-दो घंटे के अंतराल पर बिजली गुल हो जा रही थी। पटरी व्यापारियों का कारोबार भी चौपट रहा।

बर्फबारी के बीच वेलेंटाइन-डे
प्रेम युगलों ने मसूरी में मैगी प्वाइंट के बजाय मालरोड, लाल टिब्बा, कंपनीबाग आदि जगहों पर बर्फबारी के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। काफी संख्या में युवक-युवतियों के झुंड बर्फ के साथ अठखेलियां करते दिखाई दिए।

चकराता छावनी बाजार में बर्फबारी

मौसम के रंग बदलते ही जौनसार बावर की ऊंची चोटियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। बृहस्पतिवार देर रात से जौनसार बावर की चोटियों पर लगातार बर्फबारी जारी है।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

ताजा समाचार मिलने तक चकराता छावनी बाजार में 1 फीट तक बर्फ गिर चुकी थी।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

तलहटी में बसे गांव भी बर्फ के आगोश में आ चुके हैं। शुक्रवार को चकराता का न्यूनतम तापमान -05 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जौनसार बावर में सीजन का छठा हिमपात

जौनसार की ऊंची चोटियों पर सीजन का यह छठा हिमपात है। बर्फबारी के कारण पूरा चकराता छावनी बाजार कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ा। ऊंची पहाड़ियों पर तीन फीट तक बर्फ पड़ी है।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

जनजातीय क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों मुंडाली, खड़ंबा, देववन, देवती, बुधेर, मोल्टा, चांगशील, खादरा, बोगीधार की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। नागथात क्षेत्र में भी भारी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में सैलानियों ने पहुंचा शुरू कर दिया है।

पढ़ें, धर्मनगरी में गैंगरेप: पुलिस का बड़ा खुलासा

विकासनगर में भी बृहस्पतिवार देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त रहा। विकासनगर का तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

तलहटी में बस गांव भी बर्फ के आगोश में

ऊंची पहाड़ियों के साथ ही इनकी तलहटी पर बसे गांवों में भी हिमपात हुआ है।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

भरम खत के ठारठा, कांडोई, भरम, कुनवा, पिंगुवा, गोरछा, बेगी, बागनी, बुल्हाड़, डीडा, नोहरा, कावा, उटेड़ा, सिलगांव खत के डांगुठा, पटियूड़, भुनाड़, ऐठाड़, भटाड़, भूट, फनार, ओभराशेर, बगूर, लोकाड़, डिनराड़, देवघार खत के पटाला, शाशगीर, डेरसा, प्यूनल, चोरीलानी समेत कुल 30 से अधिक गांवों में बर्फबारी हुई है।

पछवादून-जौनसार बावर में जनजीवन अस्तव्यस्त

भारी बारिश और हिमपात के कारण पछवादून और जौनसार बावर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जौनसार बावर के डेढ़ दर्जन से अधिक मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं।

पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

त्यूनी तहसील को चकराता ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाला त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग लोखंडी के पास बर्फबारी से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से जाडी, कोटी, लोखंडी, कनासर, त्यूना, हमराड़, झबराड़, रोहटा, कुनैन, सैंज, सावड़ा, भंदरोली, सिलावड़ा, बाणाधार, नेवल, दारगाड़, त्यूनी समेत तीस से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

लोगों को वाया मीनस होकर सफर करना पड़ रहा है। वहीं अन्य छोटे मार्गों के बाधित होने से करीब 40 से अधिक गांवों का संपर्क जिला और तहसील मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

कई मार्गों पर आवागमन अवरुद्ध

लोनिवि चकराता अंतर्गत भारी बर्फवारी के कारण रोहटा-कुनैन, डुंगरी-पेनुवा, लोखंडी-पीपारा, त्यूनी-कथियान, चकराता-क्वासी, चकराता-मसूरी, ग्वासापुल-दावा मोटर मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि लोनिवि साहिया अंतर्गत पाटाबैंड-माख्टी, साहिया-पंजिया, डिमऊ-डांडा, पजिटिलानी-दसऊ समेत एक दर्जन मार्ग बंद हैं।

पढ़ें, धर्मनगरी में गैंगरेप: पुलिस का बड़ा खुलासा

मौसम खुलते ही बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा।
-नवनीत पांडे, ईई लोनिवि चकराता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें