फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बदला मौसम, तेज हवाओं संग हुई तेज बारिश

Mon, 20 Jun 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain and flood hit uttarakhand before monsoon - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोमवार की सुबह चटख धूप के बाद राजधानी देहरादून में काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। अचानक बदले इस मौसम में तेज हवा के साथ झमाझम ‌बारिश हुई।
विज्ञापन


उधर, रविवार को ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुमाऊं में विशेषकर भारी बारिश के आसार जताए थे। साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। प्रदेशभर में कई जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को भी राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजधानी में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर भी बरतें सतर्कता

heavy rain in uttarakhand - फोटो : file photo
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में खासतौर से कुमाऊं क्षेत्र में आगामी 72 घंटे भारी बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे, बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों पर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के मार्गों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लिहाजा, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वह सतर्कता बरतें और बारिश का इंतजाम करके ही यात्रा पर जाएं।

Punlished By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें