वहीं मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में 15 से 17 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे हालांकि गर्मी से राहत मिली है लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा भी बना हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह पर बारिश के कारण मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्ग पर भी कई जगह मलबा आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। जिसे दोपहर को खोला गया।