फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI-26 पहुंचा रहा केदारनाथ में भारी मशीनें

Fri, 09 Jan 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए एमआई 26 से भारी मशीनें पहुंचानी शुरू कर दी है। मालवाहक हेलीकॉप्टर एमआई-26 ने बृहस्पतिवार को दो चक्रों में जेसीबी, स्नो ब्लोअर, डंपर और पोकलेंड मशीन के आगे की हिस्से पहुंचाए। शुक्रवार को अन्य मशीनें पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गौचर हवाई पट्टी से उड़ान भरकर सुबह 7.35 बजे एमआई 26 ने केदारनाथ हेलीपैड पर लेंडिंग की। पहले राउंड में जेसीबी 3डी मशीन को धाम पहुंचाया गया। इसके बाद 9.50 बजे स्नो ब्लोअर मशीन, डंपर व पोकलेंड मशीन के आगे के हिस्से पहुंचाए गए। अब शुक्रवार को अन्य मशीनें पहुंचाई जाएगी।

एमआई 26 मालवाहक हेलीकॉप्टर संचालन में विंग कमांडर जेएस तुंग, विंग कमांडर एएस बाजवा, तकनीकी अधिकारी विनय कुमार, एमएस अली, एस जोशी व एएस जहांगीर समेत 25 सदस्यीय दल शामिल हैं। वहीं केदारनाथ धाम में निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने दल की आगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार खरीदी पोर्टेबल स्नो ब्लोअर मशीन
निम के डीएस नेगी ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पहुंचाई गई प्लोराइस पोर्टेबल स्नो ब्लोअर मशीन पहली बार अमेरिका से मंगाई गई है।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य के लिए विशेष तौर पर यह मशीन आयात की गई है। जिसकी कीमत करीब 37 लाख रुपये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें