फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बीवी संग मारे औचक छापे

Sun, 31 Aug 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी निजी दौरे के दौरान मसूरी स्थित सरकारी अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विधायक गणेश जोशी को साथ लेकर पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन ने करीब तीन घंटे अस्पतालों में डॉक्टरों और मरीजों से बात कर समस्याएं जानीं। अस्पताल में सप्लाई हो रही दवाओं की पड़ताल की।

केंद्रीय मंत्री ने चार वर्ष से निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय लंढौर की धीमे निर्माण पर हैरत जताई। जाते वक्त वे सभी डॉक्टरों से मोबाइल नंबर ले गए। स्वास्थ्यमंत्री ने दिल्ली जाकर राज्य के सेहतमंत्री और सीएम से सुविधाएं बढ़ाने पर बातचीत का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे

शनिवार सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी पत्नी और विधायक गणेश जोशी के साथ निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। तब तक यहां कोई अफसर या कर्मचारी नहीं था।

कुछ देर बाद एसडीएम रामजीशरण शर्मा और सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप टंडन पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण की जानकारी ली और कहा कि दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस बाबत बात करेंगे।

यहां से डॉ. हर्षवर्धन सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां लेडी डॉक्टर्स समेत सभी डॉक्टरों से अलग-अलग बातचीत की। राजकीय सेंट मेरी अस्पताल में सीएमएस डॉ. विनोद नौटियाल के साथ पैथोलॉजी लैब चेक किया।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करें डॉक्टर

स्वास्थ्यमंत्री से बातचीत में डॉक्टरों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मरीजों में खून की कमी रहती है। ऐसे में प्रसव पूर्व और प्रसव के दौरान उनकी मौत हो जाती है।

इस पर डॉ. हर्षवर्धन ने सलाह दी कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। खून की कमी दूर करना बड़ी दिक्कत नहीं है। जागरूकता कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों को साथ जोड़ें।

खुद पहुंचे दोस्त के क्लीनिक
स्वास्थ्यमंत्री डॉ. हर्षवर्धन थोड़ा वक्त निकालकर अपने दोस्त डॉ. सुनील सैनन से मिलने पैदल ही कुलड़ी स्थित उनकी क्लीनिक पहुंचे। इस मौके पर डॉ. बीनू सैनन ने अंग्रेजी में लिखी कविताओं की दो पुस्तकें भी भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें