मंत्री ने कहा कि राज्य में औसतन 30 हजार लोग प्रतिदिन चिकित्सालयों में उपचार के लिए आते हैं। जिनके लिए सरकार ने अस्पतालों में निशुल्क दवाईयां व पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था की है। सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह व स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।
उन्होंने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन से आम जनता को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य लाभ लेने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सरोज नैथानी, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज अप्रेती, एसीएमओ डॉ. सीएस रावत, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर डॉ. केएस रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...हरीश रावत का अनोखा प्रस्ताव: पढ़िए 'हरदा' ने क्यों कहा-भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय से सीएम धामी मेरे क्लब में आने से बच गए
स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल
रायपुर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले में डिजिटल हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। विभाग की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। वहीं, मरीजों को मुफ्त दवाईयां, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच की गई। आयुष विभाग, होम्योपैथी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अलावा आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।