फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कल यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा

Wed, 30 Sep 2026 11:01 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मासूम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड से उनका गहरा जुड़ाव है और यहां के लोगों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। यहां आकर सारे गिले शिकवे दूर करूंगा।
विज्ञापन
सिंगर मासूम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में लाइव परफॉर्मेंस देने आ रहे गायक मासूम शर्मा ने कहा है कि वे दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करेंगे। बृहस्पतिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह में वह प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन


मासूम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड से उनका गहरा जुड़ाव है और यहां के लोगों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उनके अनुसार, अगर किसी के मन में कोई शिकायत या नाराजगी रही है, तो वे मंच से उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दर्शकों से दिल खोलकर मिलना चाहते हैं और इस शाम को सबके लिए यादगार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उनके साथ प्रसिद्ध परफॉर्मर प्रांजल दहिया भी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों के मुताबिक, क्रिकेट, संगीत और मनोरंजन का यह अनोखा संगम पूरे राज्य के प्रशंसकों को आकर्षित करेगा।

वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026: उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने बढ़ाया मान, जीते दो रजत पदक

विज्ञापन

यूपीएल के तीसरे संस्करण की शुरुआत 21 सितंबर को महिला वर्ग से हुई थी, जिसमें देहरादून वॉरियर्स विजेता रही। 22 सितंबर से शुरू हुए पुरुष वर्ग में सात टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव किरण वर्मा ने कहा कि यह फाइनल केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति का जश्न होगा। पूर्व सचिव महिम वर्मा ने युवा खिलाड़ियों को मिले मंच की सराहना की। अध्यक्ष सुनील जोशी ने सभी प्रशंसकों को स्टेडियम आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें