फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना पूरी, आज से पांच दिन तक चलेगा रिवीजन राउंड

Thu, 01 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जनगणना अभियान उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के 131 हिमाच्छादित गांवों और तीन शहरी स्थानीय निकायों बदरीनाथ, केदारनाथ एवं गंगोत्री में संचालित किया गया।
विज्ञापन
जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना पूरी हो गई है। अब बृहस्पतिवार से पांच अक्तूबर तक रिवीजन राउंड चलेगा। इसके बाद जनगणना निदेशालय एक दिसंबर से शुरू होने जा रही राज्य के अन्य हिस्सों की जनगणना में लग जाएगा।

विज्ञापन


निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह जनगणना अभियान उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के 131 हिमाच्छादित गांवों और तीन शहरी स्थानीय निकायों बदरीनाथ, केदारनाथ एवं गंगोत्री में संचालित किया गया। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए 139 प्रगणक एवं 43 पर्यवेक्षक सहित कुल 182 प्रशिक्षित कार्मिकों को तैयार किया गया था।

इन कार्मिकों ने अपने निर्धारित प्रगणना क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनगणना संबंधी आंकड़े एकत्र किए। सभी निर्धारित चार्जों में जनगणना कार्य का 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया, जिससे सभी निर्धारित प्रगणना क्षेत्रों में जनगणना कार्य का समुचित कवरेज सुनिश्चित हुआ। विशेष रूप से स्पेशल चार्ज के 31 ब्लॉक में भी जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा जल्द, 15 दावेदारों के नाम बोर्ड को भेजे

विज्ञापन

आज से पांच दिन तक चलेगा रिवीजन राउंड

अब एक से पांच अक्तूबर तक पुनरीक्षण चरण संचालित किया जाएगा। इस चरण के दौरान संपन्न किए गए जनगणना कार्य का पुनरीक्षण किया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आवश्यक संशोधन एवं सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि अंतिम रूप से जनगणना कार्य की पूर्णता एवं शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। अभियान के दौरान नागरिकों की ओर से भी स्व-गणना प्रक्रिया में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। नागरिकों ने स्व-गणना के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही, घर-घर पहुंचने वाले अधिकृत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में भी नागरिकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें