फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के चलते औली में ही उतारना पड़ा हरियाणा के सीएम खट्टर का हेलीकॉप्टर, कल जाएंगे बद्रीनाथ धाम

Fri, 12 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
snowfall in badrinath dham
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उनका कार्यक्रम बद्रीनाथ धाम जाने का था। धाम में आर्मी हेलीपैड पर आईटीबीपी के जवानों की तैनाती भी की गई थी, लेकिन मौसम खराब होने से उनका हेलीकॉप्टर बदरीनाथ के बजाय शाम साढ़े तीन बजे जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पर उतरा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री खट्टर ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे पर्यटन स्थल औली पहुंचे। उन्हें यहां आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री खट्टर आज (शुक्रवार) सुबह आठ बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। 

विज्ञापन

बदरीनाथ में तीन घंटे तक हल्की बर्फबारी

केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई, जबकि ऊंची पहाड़ियों पर अधिक बर्फबारी हुई। यहां अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उधर, चमोली जिले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों के साथ ही रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती घाटी, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें