फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021: निरंजनी अखाड़े के महंत रविंद्रपुरी समेत 22 संत संक्रमित, मेला क्षेत्र में 182 श्रद्धालु पॉजिटिव मिले

Fri, 16 Apr 2021 09:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

मंहत रविंद्र पुरी समेत 22 संत कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अन्य अखाड़ों में भी सात संत संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अखाड़ों में कुल संक्रमित संतों की संख्या 78 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कुंभ पर कोरोना का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखाड़ों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमंहत रविंद्र पुरी समेत 22 संत कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अन्य अखाड़ों में भी सात संत संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अखाड़ों में कुल संक्रमित संतों की संख्या 78 पहुंच गई है। पूर्व मेयर मनोज गर्ग और उनके बेटे में भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के चिह्नित कर उनकी जांच कराई जा रही है। संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट होनेे के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार : अखाड़ों द्वारा कुंभ समापन की घोषणा से बैरागी संत नाराज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अपनी अवधि तक चलेगा मेला

जिले में कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को हरिद्वार में 592 नए संक्रमित मिले। इनमें रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज में 15, शिवालिक नगर में सात, आरसीआई रुड़की में 7, मतबलपुर में 5, जूना अखाड़े में चार, निर्मोही अखाड़े में एक, निर्मल अखाड़े में एक, महानिर्वाणी अखाड़े में एक कोविड संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने निरंजनी अखाड़े में 300 संतों की जांच की थी। शुक्रवार को जिले में 21412 लोगों की एंटीजन कोविड जांच की गई।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात

वहीं, 4520 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। राज्य सीमा और मेला क्षेत्र में 182 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि 102 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है।

विज्ञापन

कोरोना जांच की रिपोर्ट आनी शेष

अभी बीते रोज हुए कोरोना जांच की रिपोर्ट आनी शेष है। रिपोर्ट आने पर आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

निरंजनी अखाड़े को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है और वहां किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी 11 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, वह भी निरंजनी अखाड़े के सचिव हैं।

कोविड की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले का आयोजन

हरिद्वार में कोविड की दूसरी लहर के बीच कुंभ मेले का आयोजन हो रहा है। केंद्र सरकार और नैनीताल हाईकोर्ट दोनों महाकुंभ के दौरान कोविड संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलाव को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

हाईकोर्ट ने संक्रमण नियंत्रण से जुड़ी पुख्ता व्यवस्था के लिए सरकार और मेला प्रशासन को आदेश भी जारी किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें