फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण के दौरान हर्ष फायरिंग में तीन शस्त्र धारकों पर मुकदमा

Thu, 06 Apr 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खुडबड़ा क्षेत्र में कालिका माता मंदिर के ध्वजारोहण के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन शस्त्र धारकों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। इनमें से दो के शस्त्र भी जब्त कर लिए गए है, जबकि तीसरा शस्त्र धारक शहर से बाहर बताया गया है।
विज्ञापन

  एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति के साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कालिका माता मंदिर के ध्वजारोहण के दौरान कई शस्त्र धारकों ने हर्ष फायरिंग की थी। मंदिर की छत पर चढ़कर फायरिंग किए जाने से महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए थे। गंभीर बात यह है कि उन्हें किसी ने रोकने और टोकने की हिमाकत नहीं की।   यह स्थिति तब थी कि जब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का मेला था। ऐसे में अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। बुधवार सुबह यह हर्ष फायरिंग मीडिया की सुर्खियां बनी तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कालिका मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए, जिससे फायरिंग करने वालों की पहचान हुई।
विज्ञापन

    खुडबुडा पुलिस चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने शहर कोतवाली में नरेश गुलाटी निवासी फरीदाबाद (हाल अंसारी मार्ग), भरत शर्मा और सुमित शर्मा निवासी डांडीपुर के खिलाफ शस्त्र लाइसेेंस की शर्ताें का उल्लंघन करने, फायरिंग कर भय का माहौल पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी भंडारी ने बताया कि भरत और सुमित के शस्त्रों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि गुलाटी बाहर बताए गए है। उनके वापस आने पर शस्त्र जब्त किया जाएगा। हालांकि सुमित और भरत शर्मा ने अपने लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग करने की बात को नकारा है।
विज्ञापन

सिर्फ लोगों के बीच की फायरिंग

कालिका माता मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हर्ष फायरिंग की । मंदिर की छत पर चढ़े लोगों ने जब फायरिंग की तो वहां मौजूद महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए।

फायरिंग के बाद एक बच्ची के पास ही दोनाली बंदूक रख दी गई। वहीं, मंदिर समिति ने फायरिंग करने वालों के संबंध में अनभिज्ञता जताई है। मंगलवार को कालिका मंदिर के 64वें ध्वजारोहण के अवसर पर मंदिर में अचानक हुई फायरिंग से लोग दहशत में आ गए। 

एक  व्यक्ति ने महिलाओं और बच्चों के बगल में खड़े होकर कई फायर किए, जिससे महिलाएं घबरा गईं। युवाओं की एक टोली ने रिवाल्वर से हवाई फायर किए।

इन लोगों ने न सिर्फ लोगों के बीच फायरिंग की, बल्कि वहां बैठे बच्चों की सुरक्षा की भी परवाह नहीं की। एक व्यक्ति ने अपनी दो नाली बंदूक वहां बैठी बच्ची के बगल में रख दिया। इस दौरान बच्ची लगातार बंदूक की ओर देखती रही। 

कुछ देर बात लोगों ने बच्ची को वहां से हटाया। वहीं, मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रतीक मैनी ने कहा कि हर्ष फायरिंग किसने की, इसकी कोई जानकारी मंदिर समिति को नहीं है।

भीड़ में कौन ऐसे लोग घुस गए, जिन्होंने ऐसे काम किए, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगली बार विशेष सुरक्षा और चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि, धार्मिक आयोजन में लोग ऐसी गलत हरकत न करें कि लोगों की जान पर बन आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें