फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो सीएम भी खोजेंगे सुरक्षित सीट

Sat, 17 May 2014 07:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत को हर हाल 31 जुलाई तक विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उनका गणित बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


फिलहाल दो विधानसभा सीट डोईवाला और सोमेश्वर खाली हो रही हैं जिसमें सोमेश्वर सुरक्षित सीट है इसलिए मुख्यमंत्री के पास डोईवाला एक विकल्प है।

हालांकि यह देखना होगा कि रमेश पोखरियाल निशंक डोईवाला सीट कब तक छोड़ते हैं। वहीं हरिद्वार में जिस तरह कांग्रेस की हार हुई है उसमें डोईवाला विधानसभा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

उल्टा पड़ा कांग्रेस का दांव

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि भाजपा का कोई विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करेगा।

अब ऐसी स्थिति में जब प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा के पास है और केंद्र में उसकी सरकार बनने जा रही है कोई भाजपा विधायक मुश्किल से ही तैयार होगा।
विज्ञापन

मुश्क‌िल होगा सीएम का जीतना

अगर मान भी लिया जाए कि कोई भाजपा विधायक सीट खाली कर देगा तो जिस तरह की मोदी लहर फिलहाल उत्तराखंड में बह रही है उसे कुछ दिनों में बदलकर भाजपा की सीट पर कांग्रेस को जिताना मुश्किलों भरा होगा।

मुख्यमंत्री पार्टी के किसी विधायक की सीट खाली कराते हैं तो 33 विधानसभा सीटों में ऐसी सुरक्षित सीट खोजनी होगी जहां लोकसभा चुनाव में मोदी लहर नहीं बही हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें