आजीवन सहयोग निधि कलेक्शन को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि बीजेपी का आजीवन सहयोग निधि का कलेक्शन 'भ्रस्टाचार का राजकीयकरण' है। उन्होंने सरकार पर जिले के अधिकारियों को 'टारगेट' देने का भी आरोप लगाया। जिले के अधिकारियों को पैसों के कलेक्शन पर लगाया गया है।
राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल की समीक्षा करने के मसले पर हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने समीक्षा लायक कोई काम ही नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर भी चुटकी ली और कहा कि जिनको चार साल हो गए काम तो उनका भी समीक्षा लायक नहीं है।
इस दौरान हरीश रावत ने बकरी स्वयंवर के बहाने मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में कई मंत्री एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं।