फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

69वें गणतंत्र दिवस का जश्न राजधानी में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई आयोजन हुए। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को खास बनाने के लिए संस्थानों की ओर से कई प्रयास किए गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गणतंत्र दिवस महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रो (डा) आरसी जोशी और पर्वतीय विवि क े कुलपति डा. संजय जसोला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। छात्र-छात्राआें ने विभिन्न देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर तालियां बटोरी। विवि के राहुल मेहता, आंकाक्षा देवगन और हिमांशु ने दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। आयुर्वेद विवि में कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अनूप कुमार गक्खड, मुख्य वित्त अधिकारी संजीव कुमार सिंह, उप कुलसचिव डा. राजेश कुमार, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सीमाद्वार में गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड पूर्व सैनिक निगम (उपनल), झीवरहेड़ी जन कल्याण समिति ने भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। नृत्यांगना डांस एंड क्रिएटिविटि एकेडमी में निर्देशक मेनका अरोड़ा और व्यवस्थापक सरोज बाला, अश्वनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
केवि एफआरआई में सचिव राजीव कुमार तिवारी और केवि आईएमए में ब्रिगेडियर राजीव सिंह व मेजर निर्मल जीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में डा. केएस पंवार, डा. नवीन बलूनी, विपिन बलूनी, देवेंद्र पंवार ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों को मिष्ठान के रूप में पारंपरिक मिठाई अरसा का वितरण किया गया। ओलंपस हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्या अनुराधा पुंडीर मल्ला ने ध्वजारोहण किया। तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल शालिनी शर्मा, निदेशक रौनक जैन ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बीके सिंह, उप प्रधानाचार्य शुभ्रा पांडे, निदेशक वत्सला समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जानकी चिल्ड्रन एकेडमी में मेजर सच्चिदानंद ढौंडियाल, इंडियन कैंब्रिज स्कूल में डा एस फारूख ने ध्वजारोहण किया। प्रत्येक हाउस द्वारा देशभक्ति परक गीतों की प्रस्तुति दी गई। कम्पैशन हाउस प्रथम, वेलर हाउस द्वितीय और डिवोशन हाउस तृतीय रहा। हेडवॉय अनस अंसारी द्वारा अंग्रेजी में भाषण दिया गया। प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव ने धन्यवाद वक्तव्य प्रस्तुत किया। डब्ल्यूआईसी इंडिया, टीडब्ल्यूआईएफ में अजय जुनेजा, सनील कपूर, तरूण, संजय गुप्ता, देवेंद्र बुटोला, राजीव आनंद व विवेक गोयल उपस्थित रहे। गौतम इंटरनेशनल स्कूल में अध्यक्ष एके शर्मा, उपाध्यक्ष मधु शर्मा के साथ अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। जीआरडी एकेडमी में प्रबंधक निदेशिका लता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुए। सेंट पैट्रिक स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शास्त्रीनगर, कांसटोंशिया स्कूल, केवि हाथी बड़कला में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि सेनि कर्नल शशि पोखरियाल, प्रधानाचार्या नीरजा डंडरियाल, निदेशक सुरेश डंडरियाल, कैलाश ध्यानी, प्रीति उपाध्याय, अभिषेक सेमवाल समेत अन्य मौजूद रहे। माउंट फोर्ट एकेडमी इंदिरा नगर में मुख्य अतिथि वीके जैन, तृप्ति चोपड़ा ने ध्वजारोहण किया।

संस्थाओं ने भी किए आयोजन
शिवकुंज विकास समिति ने केदारपुरम और सीनियर सिटिजन सोसाइटी के डा. आदर्श के बंसल, किशन लाल ने भी ध्वजारोहण किया। सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में ग्राम प्रधान सुभाष माकिन, हेमेंद्र भाटिया, मनोज बहल व रवि भाटिया ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। शिवकुंज विकास समिति ने केदारपुरम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के कर्मचंद, सचिव रमेश राम नौटियाल, महासचिव हरीचंद निमेष, किशन लाल, महेंद्र्र सिंह और संस्था अग्याल पहाड़ से साक्षात्कार ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड ग्रुप के निदेशक महेश खंकरियाल, उपाध्यक्ष सोमदत्त बलोदी, योगेंद्र आर्य, राकेश खंतवाल, दीपक भंडारी, कविता ढौंडियाल ने भी गणतंत्र दिवस मनाया। भारतीय योग संस्थान की किरन विरमानी, त्रिलोक सैनी, अशो कालरा, योगेश अग्रवाल समेत अन्य ने योग के जरिये गांधी पार्क में गणतंत्र दिवस की खुशी मनाई। अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन ने कारगी स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया।
विज्ञापन

राजनीतिक दल भी रहे शामिल
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गीता वालिया, जिला अध्यक्ष संजीवन राम, राजेश कुमार, संजय कुमार ने ध्वजारोहण किया। बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष सत्यपाल, जिला प्रभारी रमेश कुमार, श्याम सिंह, सूरजभान, नत्थू सिंह, रवि, सतेंद्र चोपड़ा समेत अन्य ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
........................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें